भरतपुर के रुदावल थाना इलाके में एक पेट्रोल पंप के सेल्समेन से एक व्यक्ति ने मारपीट कर दी। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। व्यक्ति ने अपनी गाड़ी में CNG डलवाने को लेकर सेल्समेन से मारपीट की साथ ही धमकी दी कि अगर वह पुलिस में इसकी शिकायत करेगा तो, वह उसे जान से मार देगा। घटना सुबह 5 बजे की है काशीराम निवासी चाखंडा थाना रुदावल ने FIR दर्ज करवाते हुए बताया कि 28 मार्च सुबह 5 बजे करीब मैं पेट्रोल पंप पर ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान जयप्रकाश निवासी उच्चैन मेरी CNG पर आया। उस समय मैं दूसरी गाड़ी में CNG डाल रहा था। CNG लेने के बाद मैं गाड़ी मालिक से पैसे ले रहा था। गालियां देते हुए की मारपीट इस दौरान जयप्रकाश ने काशीराम को गालियां देते हुए तू गाड़ी पैसे बाद में लेना पहले मेरी गाड़ी में CNG डाल। जब काशीराम ने जयप्रकाश को गालियां देने से मना किया तो, जयप्रकाश ने काशीराम से मारपीट करना शुरू कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने काशीराम को बचाया। जान से मारने की भी दी धमकी जयप्रकाश ने काशीराम को धमकी दी कि वह उसे पेट्रोल पंप पर नौकरी नहीं करने देगा। अगर पुलिस से शिकायत की तो, जयप्रकाश काशीराम को जान से मार देगा। मारपीट में काशीराम के चेहरे और शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। साथ ही यह घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जांच कर रही पुलिस रुदावल थाना अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तरफ से शिकायत के पर FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इनपुट-विशेष गर्ग, रुदावल, भरतपुर
Source link