फाजिल्का फिरोजपुर हाईवे पर एक सड़क हादसे में चालक की मौत हो गई । बताया जा रहा है कि कस्बा ममदोट खाई टी पॉइंट के नजदीक एक कार और ट्राला ट्रक में टक्कर हुई है ।हादसा इतना भयानक था कि कार बिल्कुल चकनाचूर हो गई। कार सवार की मौके पर मौत हो गई । फिलहाल सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर पुलिस पहुंची है । जिनके द्वारा जहां ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु किया जा रहा है। वहीं मामले में जांच शुरू कर दी गई है । सदर थाना फिरोजपुर के एसएसपी एसएचओ गुरविंदर सिंह ने बताया कि फाजिल्का फिरोजपुर हाईवे पर फाजिल्का की ओर से एक कार फिरोजपुर की ओर जा रही थी कि सामने से एक घोड़ा ट्राला ट्रक आ रहा था। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करते समय हादसा हो गया। मोगा के कोट ईसे खां की है कार कार और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई। घटना में कार बुरी तरह से नुकसानी गई है और चकनाचूर हो गई । जबकि कार सवार की मौत हो गई है। कार मोगा के कोट ईसे खां की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कार चालक मृतक ममदोट में रिश्तेदारों के यहां आया हुआ था । फिलहाल उन्हें सूचना मिलने के बाद वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले में जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक फरार हो गया है। जांच के आधार पर करेंगे कार्रवाई: पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान कर पारिवारिक सदस्यों से संपर्क किया जाएगा। और मामले में जांच शुरू कर दी गई है। जांच दौरान तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
Source link