बांसवाड़ा में दुकान में युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:परिजनों ने आशंका से इनकार किया; बिना पोस्टमॉर्टम करवाए ले गए शव




​बांसवाड़ा में परिवार की एक दुकान में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजन घर पहुंचे तो युवक वहां नहीं मिला। दुकान पर पहुंचने पर उन्हें युवक फंदे से लटका मिला, जिसे उतारकर हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना जिले के आंबापुरा थाना क्षेत्र के भोजियाकला गांव में मंगलवार की दोपहर करीब 4 बजे हुई। ​थानाधिकारी निर्भय सिंह ने बताया कि भोजियाकला निवासी लीलाराम पुत्र मानेंग ने दोपहर करीब 4 बजे अपनी दुकान में फंदा लगा लिया। उस समय परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। लौटने पर परिजनों को घटना का पता चला। इसके बाद युवक को फंदे से उतारकर महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। ​घटना की सूचना मिलने पर थानाधिकारी जाप्ते के साथ हॉस्पिटल पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उन्हें इस मामले में किसी पर संदेह नहीं है और वे किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई या शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराना चाहते है। ​बिना पोस्टमॉर्टम सौंपा शव
थानाधिकारी ने बताया कि परिजनों की लिखित रिपोर्ट और उनकी सहमति के आधार पर शव का पोस्टमॉर्टम नहीं करवाया गया। पुलिस ने देर शाम बिना पोस्टमॉर्टम के ही शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। फिलहाल सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *