Gurugram Murder-Suicide: Wifes Affair Suspected Cause


दीपक और उसकी पत्नी सोनम ने आठ साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले थे और सात साल से गुरुग्राम में रह रहे थे। इनसेट में दीपक और सोनम की फाइल फोटो।

गुरुग्राम में पत्नी सोनम की हत्या करने के बाद पति दीपक द्वारा सुसाइड करने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस इंवेस्टिगेशन के दौरान पता चला कि दीपक ने सोनम को दूसरे व्यक्ति से व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग करते देख लिया था। इसके बाद दोनों के बीच

.

दीपक को करीब छह महीने से पत्नी के व्यवहार पर शक हो रहा था। मोबाइल कॉल डिटेल्स की जांच में एक अज्ञात नंबर से सोनम की बार-बार बातचीत और व्हाट्सएप पर लंबी वीडियो कॉल्स सामने आईं, तो उसका शक और बढ़ गया। वह कई बार सोनम से इस बाबत पूछ चुका था, लेकिन वह हमेशा यह कहते ही मना कर देती कि ऐसा कुछ नहीं है।

रविवार (19 अप्रैल) को दीपक जब वह अलवर से गुरुग्राम आया तब भी उसकी पत्नी सोनम रसोई में खाना बनाते समय किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। यह देख बौखलाएं दीपक ने पीछे से सोनम की चुन्नी पकड़ ली और जब तक उसकी सांसे नहीं थम गई, उसने गला दबाए रखा।

इस मामले का मानवीय पहलू यह है कि शक की वजह से दोनों को रिश्ता कमजोर हो रहा था, लेकिन अंतिम संस्कार दोनों का एक ही चिता पर किया गया। छह साल का उनका बेटा अब भी माता-पिता के दुनिया से चले जाने की बात से बेखबर है। फिलहाल, वह मौसा-मौसी के पास है। याद आने पर अक्सर पूछने लगता है कि मम्मी-पापा कहा गए हैं?

हत्या के दिन दीपक की पत्नी सोनम ने खाना बनाने के साथ-साथ वॉशिंग मशीन लगा रखी थी। वॉशिंग मशीन में पड़े तीनों के कपड़े।

हत्या के दिन दीपक की पत्नी सोनम ने खाना बनाने के साथ-साथ वॉशिंग मशीन लगा रखी थी। वॉशिंग मशीन में पड़े तीनों के कपड़े।

पुलिस की जांच में अब तक क्या-क्या नई बातें सामने आईं…

  • सोनम को रंगे हाथ पकड़ने आया था दीपक : पुलिस की जांच में ये भी सामने आया है कि दीपक अपनी पत्नी को उसके कथित बॉयफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ना चाहता था, इसलिए वह कई दिन से घर के आसपास मंडरा रहा था। वह दूर से ही घर पर निगरानी कर रहा था। रविवार को उसने किसी को घर के अंदर घुसते देखा था, लेकिन जब वह घर पहुंचा तो उसे कोई नजर नहीं आया।
  • दीपक को देखते ही सोनम ने कॉल डिस्कनेक्ट कर दी: इसके बाद दीपक रसोई मेंप पहुंचा तो सोनम रोटी बना रही थी। इसी के साथ-साथ वह किसी से वीडियो कॉल पर बात भी कर रही थी। मगर, जैसे ही दीपक को देखा, उसने वीडियो कॉल डिस्कनेक्ट कर दी। मांगने पर भी दीपक को अपना मोबाइल नहीं दिया।
  • मोबाइल नहीं देने पर बढ़ गया दीपक को गुस्सा : पुलिस की जांच और मृतका की बहन संगीता की माने तो जब सोनम ने दीपक को अपना मोबाइल नहीं दिया तो वह गुस्से में आगबबूला हो गया। इसके बाद उसने रोटी बनाती सोनम के पीछे से उसके गले में पड़ी चुन्नी से ही उसका गला घोंट कर हत्या कर दी। इस दौरान सोनम के हाथ में रोटी थी, जो वहीं फर्श पर ही गिर गई।
  • दूसरे कमरे में जाकर फंदा लगा सुसाइड किया : सोनम की हत्या के बाद दीपक दूसरे कमरे में चला गया। वहां उसने दो बाल्टियों के सहारे से छत से फंदा बांधा और फिर उस पर लटककर सुसाइड कर लिया। पुलिस की माने माने तो गुस्से में दीपक ने सोनम की हत्या तो कर दी थी, लेकिन इसके बाद वह उलझन में फंस गया कि अब क्या करें। जब उसे कोई कदम नहीं सूझा तो उसने खुद भी सुसाइड कर लिया। सांइटिफिक भाषा में इसे डायडिक सुसाइड कहते है। इस कंडीशन से गुजरने वाला व्यक्ति अपने साथ के लोगों को सुसाइड के लिए उकसाता या फिर मर्डर करके खुद फांसी लगाता है।
दीपक ने बाल्टियों पर चढ़कर हुक से चुन्नी बांधकर फांसी लगाई थी।

दीपक ने बाल्टियों पर चढ़कर हुक से चुन्नी बांधकर फांसी लगाई थी।

एक घंटे मम्मी-पापा की लाश के साथ रहा बेटा

मृतका सोनम की बहन संगीता ने बताया कि रविवार (19 अप्रैल) की शाम को वह बाहर से आई तो उसने सोनम को कॉल किया था, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद उसने करीब साढ़े छह बजे उसने अपनी बड़ी बेटी को सोनम के पास भेजा। 14 वर्षीय भतीजी जब अंदर पहुंची तो किचन में सोनम मृत हालत में पड़ी थी, जिसे देखकर उसकी चीख निकल गई।

अंदर छह साल उनका बेटा टीवी देख रहा था। मौसेरी बहन ने जब उससे पूछा तो उसने बताया कि मम्मी पापा लड़ रहे थे, तो वह बाहर गया था। हालांकि दोनों की मौत के बाद वह फिर से अंदर आया और टीवी देखने लगा।

पुलिस ने मोबाइल, चुन्नी और फंदा जांच के लिए भेजें

पुलिस जब घर पर पहुंची तो सोनम और दीपक के शव अलग-अलग पड़े थे। सोनम किचन में सिर के बल पड़ी थी तो दीपक साथ वाले कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। उसकी आंख और जीभ बाहर निकली हुई थी, पैर हवा में लटक रहे थे। सोनम की गर्दन पर चुन्नी से गला घोंटने के निशान साफ दिख रहे थे। गले में चुन्नी भी पड़ी थी।

फॉरेंसिक टीम ने दोनों के मोबाइल, चुन्नी, फांसी का फंदा आदि सामान उठाया और उन्हें जांच के लिए भेजा है। हालांकि पुलिस की तरफ से इस केस में अभी लव ट्राएंगल की पुष्टि नहीं की है। मगर, इस एंगल पर भी पुलिस की टीम जांच कर रही है।

आठ साल पहले की थी लव मैरिज

दीपक और सोनम मूल रूप से राजस्थान के अलवर जिले के चावर कॉलोनी, खुडानपुरी रोड के रहने वाले थे। आठ साल पहले सोनम ने अपने पति को छोड़ कर दीपक से लव मैरिज कर ली थी। घरवालों के नाराज होने से वे दोनों लगभग 7 वर्ष पहले गुरुग्राम आए थे। दीपक टैक्सी चलाकर परिवार की कमाई करता था, जबकि सोनम एक प्राइवेट ऑटोमोबाइल कंपनी में काम करती थी।

अलवर में किया दोनों का संस्कार

परिजन दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अलवर लेकर गए। वहां दोनों का एक साथ ही संस्कार किया गया। छह साल का बेटा फिलहाल अपने मौसा और मौसी के पास है। वह सेक्टर नौ में सेकेंड क्लास में पढ़ता है। हालांकि, उसे सही से ये भी नहीं पता कि उसके मम्मी पापा अब इस दुनिया में नहीं रहे। जब वह पूछता है तो परिवारवाले बोलते हैं कि वो दोनों घूमने गए हैं।

——————————

ये खबर भी पढ़ें….

गुरुग्राम में पत्नी की हत्या कर पति ने फांसी लगाई:शराब पीने पर टोकने से झगड़ा हुआ; 11 साल पहले लव मैरिज की थी

हरियाणा के गुरुग्राम में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ने भी फांसी लगा ली। दोनों के शव किराए के घर में मिले। इनका बेटा दूसरे कमरे में खेल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और दोनों शव कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवा दिए। (पूरी खबर पढ़ें)

बच्चा बोला- मेरे सामने पापा ने मम्मी का गला घोंटा:गुरुग्राम में पत्नी के चरित्र पर शक करता था पति; हत्या कर खुद फांसी लगाई

गुरुग्राम में पत्नी सोनम की हत्या करने के बाद फांसी लगाने वाले दीपक को लेकर नया खुलासा हुआ है। सोनम की बहन का कहना है कि सोनम ने अपने पति को छोड़कर दीपक से लव मैरिज की थी। करीब छह महीने पहले दीपक सोनम के चरित्र पर शक करने लगा था। इसी बात को लेकर मार्च में वह घर छोड़कर चला गया था। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *