बिहारशरीफ शहर में स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों को गति देने और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुधवार को बड़ी पहाड़ी पावर सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। तकनीकी कार्य को पूरा करने के लिए बड़ी पहाड़ी-वन फीडर से बुधवार सुबह सात बजे से नौ बजे तक बिजली की कटौती की जाएगी। विद्युत विभाग के एसडीओ संजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को भविष्य में बिना किसी रुकावट के बिजली उपलब्ध कराने के लिए एक नई समर्पित बिजली लाइन का निर्माण किया जा रहा है। दैनिक कार्यों, विशेषकर जलापूर्ति में कठिनाई हो सकती है इस दो घंटे के शटडाउन के कारण शहर के घनी आबादी वाले मोहल्लों जैसे छोटी पहाड़ी, एतवारी बाजार, कागजी मोहल्ला, छज्जू मोहल्ला और शेखाना समेत कई अन्य क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सुबह के समय होने वाली इस कटौती से लोगों को दैनिक कार्यों, विशेषकर जलापूर्ति में कठिनाई हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से विशेष अपील की है कि वे बिजली कटने से पहले ही अपने घरों में पानी का पर्याप्त इंतजाम कर लें ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Source link