सीधी में बल्कर पहाड़ी से टकराकर पलटा:ड्राइवर गंभीर रूप से घायल, गंभीर हालत में रीवा रेफर




सीधी के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत देवनाढ़ के पास रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार बल्कर अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराकर पलट गया। इस हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल सीधी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रीवा रेफर करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह घटना रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शी मनोज साकेत ने जानकारी दी कि बल्कर रीवा की ओर से सीधी की तरफ आ रहा था। अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहाड़ी से टकराते हुए पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि चालक वाहन के अंदर फंस गया और उसे गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद शुरू की और 108 एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस के माध्यम से घायल चालक को जिला अस्पताल सीधी पहुंचाया गया। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रीवा रेफर करने का निर्णय लिया है। हादसे में घायल चालक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिससे पुलिस को जांच में कुछ कठिनाई हो रही है। सेमरिया थाना प्रभारी केदार परौहा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल पाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *