Ludhiana Jail Prisoner Drug Seized



लुधियाना की केंद्रीय जेल एक बार फिर सुर्खियों में है। जेल प्रशासन द्वारा बैरकों की अचानक की गई चेकिंग के दौरान एक कैदी से नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने इस मामले में जेल नियमों और एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा

.

रूटीन चेकिंग में खुला राज

जानकारी के अनुसार लुधियाना सेंट्रल जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट सुखपाल सिंह अपनी टीम के साथ जेल के अंदर रूटीन चेकिंग पर थे। जब टीम ने कैदी अजय पाल सिंह निवासी गली नंबर 30, फतेह सिंह कॉलोनी, अमृतसर) की तलाशी ली,तो उसके पास से 08 ग्राम सफेद रंग का नशीला पदार्थ बरामद हुआ। जेल के भीतर नशीला पदार्थ मिलना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

इन धाराओं के तहत दर्ज हुई FIR

जेल प्रशासन की ओर से भेजे गए पत्र नंबर 3117 (दिनांक 20/04/2026) के आधार पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। आरोपी कैदी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21/18-61-85 नशीले पदार्थों की तस्करी और कब्जे के लिए।,प्रिज़न एक्ट की धारा 52-A: जेल के भीतर वर्जित वस्तुओं को रखने और नियमों के उल्लंघन के लिए।धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है:

सुरक्षा पर उठे सवाल

जेल के अंदर इतनी सख्ती के बावजूद नशा पहुँचना चिंता का विषय है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और अब इस बात की जांच की जा रही है कि जेल के भीतर यह नशीला पदार्थ किस माध्यम से पहुँचा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *