लुधियाना के आत्म नगर हलके से विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू की मुश्किलें फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। विधायक ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि महागुरजोत सिंह ने जो भी आरोप लगाए थे वो दूसरी पार्टियों के बहकावे में आकर कहे। वीडियो जारी होने के एक दिन बाद ही महागुरजोत सिंह ने फिर कुलवंत सिंह सिद्धू पर गंभीर आरोप लगाए। महागुरजोत सिंह ने कहा कि MLA ने जो वीडियो जारी किया है वो जबरन बनाया है। वीडियो बनाने के लिए वो बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। महागुरजोत सिंह ने कहा कि उनके फेमिली फ्रेंड उसे सीपी दफ्तर कहकर अपनी कार में ले गए और उसके बाद वो अपने दफ्तर ले गए और पांच मिनट बाद वहां एमएलए आ गए। एमएलए ने वहां आकर उसे धमकाया और कहा कि मेरे लॉयर ने 10 करोड़ रुपए का डेफरामेशन तैयार किया है। महागुरजोत का आरोप है कि एमएलए ने उसे कहा कि एक वीडियो डालकर कहो कि जो कहा वो गलत था। मैंने कहा पहले एफआईआर करवाओ उसके बाद वीडियो बनाएंगे। प्रेशर डालकर वीडियो बनाया और फिर सोशल मीडिया पर डालकर पल्ला झाड़ दिया। उन्होंने सीएम भगवंत मान से इंसाफ की गुहार लगाई है। महागुरजोत ने MLA के वीडियो जारी करने के बाद कही ये अहम बातें… महागुरजोत ने एमएलए के साथ हुई बैठक की ऑडियो की रिकॉर्ड महागुरजोत सिंह का कहना है कि उनके फेमिली फ्रेंड जब उसे अपने दफ्तर में ले गए और वहां एमएएल कुलवंत सिद्धू आ गए तो उसे पता चल गया था कि अब कोई प्रेशर गेम खेली जाएगी। जिस पर उसने अपने फोन की रिकॉर्डिंग ऑन करके जेब में रख दी। उसके बाद पूरी मीटिंग में जो कुछ हुआ उसने ऑडियो रिकार्ड कर दी। प्लॉट पर कब्जे को लेकर रागी के पोते ने पूर्व में कही थी ये बातें…. MLA ने वीडियो जारी कर दी थी यह सफाई
Source link