शादी में गया परिवार, घर में लगी भीषण आग:लाखों का सामान जलकर हुआ खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंका




धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र स्थित अशोक विहार कॉलोनी में एक बंद मकान में आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।
आग लगने के समय मकान मालिक अशोक शर्मा अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में गए हुए थे, जिसके कारण घर बंद था। बताया जा रहा है कि आग तेजी से पूरे घर में फैल गई। घर के अंदर रखा फर्नीचर, टीवी, फ्रिज, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकदी भी आग की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने धुआं उठता देख तुरंत सूचना दी।
सूचना मिलने पर दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार को भारी नुकसान
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। निहालगंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *