नोएडा में आठ स्वीमिंग पूल किए गए बंद:मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा था संचालन, 30 से ज्यादा स्वीमिंग पूल का किया था निरीक्षण




नोएडा में मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर 8 स्वीमिंग पूल को बंद कर दिया गया है। इन सभी को नोटिस जारी कर नियमों के अनुरुप सांचालन के लिए बोला गया है। प्रशासन की टीम ने 30 से ज्यादा जिम और स्वीमिंग पूल का निरीक्षण किया था। स्वीमिंग पूल तकनीकी समिति के अध्यक्ष की टीम ने जनपद में स्वीमिंग पूल और जिम मानकों के अनुरूप संचालित हो रहे है या नहीं इसका निरीक्षण किया। टीम ने 30 से ज्यादा स्वीमिंग पूल का निरीक्षण किया। जिसमें आठ मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। समिति ने स्पष्ट किया कि जब तक यहां मानकों को पूरा नहीं किया जाता तब तक संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। डिप्टी कलेक्टर ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार अभियान चलाकर समय समय पर विभाग द्वारा स्वीमिंग पूल व जिमों के औचक निरीक्षण किए जाते रहेंगे। किसी भी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *