एमएससी रिजल्ट में गड़बड़ी पर भड़के छात्र:विवि में ताला जड़ा; रजिस्ट्रार-परीक्षा नियंत्रक कार्यालय किया बंद




आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में एमएससी परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। समाजवादी छात्र सभा के बैनर तले दर्जनों छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन कर परिसर में हंगामा काटा। जिला अध्यक्ष पंकज कसाना और जिला महासचिव तेजू यादव के नेतृत्व में छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक पर जिम्मेदारी से भागने का आरोप लगाया। आक्रोशित छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक और रजिस्ट्रार कार्यालय पर ताला जड़ दिया। पूरे परिसर में ‘परीक्षा नियंत्रक लापता’ के पोस्टर भी चस्पा कर दिए। छात्रों के तेवर देख विवि प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिला महासचिव तेजू यादव ने कहा-विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। जब तक रिजल्ट की खामियां दूर नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। जिला अध्यक्ष पंकज कसाना ने चेतावनी दी कि विवि छात्रों के भविष्य से खेलना बंद करे, वरना छात्र सड़कों पर उतरेंगे। प्रदर्शन के बाद छात्रों ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार के जरिए कुलपति को ज्ञापन सौंपा और जल्द सुधार न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *