फाजिल्का में घर से 20 तोले सोना चोरी:5 लाख नगदी, लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर चोर फरार; शादी में गया था परिवार




फाजिल्का की आहूजा गली में चोरी की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि घर में दाखिल हुए चोरों द्वारा लाखों रुपये के गहने और नगदी चोरी कर ली गई है। परिवार शादी समारोह के लिए जलालाबाद गया हुआ था कि पीछे से घर में दाखिल हुए चोर सोने के गहने, लाखों की नगदी और रिवॉल्वर चोरी कर फरार हो गए। शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है, जो मामले की जांच कर रही है और इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस अधिकारी भगवान चंद ने बताया कि पुलिस के पास वरुण डोडा पुत्र कुलविंदर कुमार निवासी आहूजा गली ने शिकायत दर्ज करवाई कि कुछ अज्ञात व्यक्ति उनके घर में दाखिल हुए, जिन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शादी में परिवार सहित गया था पीड़ित उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार सहित शादी समारोह के लिए जलालाबाद गए हुए थे। इस दौरान अज्ञात लोग उनके घर में दाखिल हो गए। उन्होंने न सिर्फ घर की छानबीन की, बल्कि घर से 20 तोले सोने के जेवरात, 5 लाख रुपये की नगदी और एक लाइसेंसी रिवॉल्वर चोरी कर ले गए। हालांकि, शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले में जांच कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक तफ्तीश जारी है और जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *