[ad_1]
अमृतसर के अजनाला क्षेत्र के नजदीकी गांव गुज्जापीर में बीती रात तीन बच्चों की मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान काजल के रूप में हुई है, जो अपने पति लवप्रीत सिंह और बच्चों के साथ घर में रह रही थी। परिजनों के अनुसार, रात को परिवार सामान्य रूप से सोया हुआ था, लेकिन आधी रात के करीब जब पति की आंख खुली तो उन्होंने पत्नी को आवाज दी। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने तलाश शुरू की। इसी दौरान घर के एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। जब दरवाजा खोला गया तो काजल को फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अजनाला के सब-इंस्पेक्टर हरजीत सिंह संधू ने टीम सहित पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अधिकारी का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
[ad_2]
Source link