मुरैना में नहर में गिरने से महिला की मौत:एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू शव निकाला बाहर केनाल नहर में डूबी




मुरैना के जौरा क्षेत्र में एक महिला पैर फिसलने से नहर में जा गिरी नहर में एक तरफ पानी जमा था उसमें डूबने से उस महिला की मौत हो गई। एसडीआरएफ को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया तीन घंटे की मशक्कत के बाद महिला का शव नहर से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नहर में डूबकर मौत जौरा थाना क्षेत्र के ग्राम घाडोर निवासी बैकुंठी बाई पत्नी वंशीलाल जाटव उम्र 60 वर्ष एक शादी समारोह से लौट रही थी रात ऊबड़खाबड़ होने से नहर के पास उसका पैर फिसल गया और वह केनाल नहर में गिर पड़ी। नहर का वह हिस्सा थोड़ा निचला है इसलिए उसने पानी भरा हुआ था। जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। घटना मंगलवार की बताई गई है।मौके पर पहुंची एसडीआरएफ के द्वारा रेस्क्यू कर दोपहर को शव को नहर से बाहर निकाला। मार्ग कायम एस डी ओपी जौरा नितिन बघेल के अनुसार गांव में शॉट कट ऊबड़खाबड़ रास्ता अपना कर बुजुर्ग महिला अपने घर जा रही थी पैर फिसलने से नहर में गिर गई । जिससे पैर फिसल गया और उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *