झालावाड़ में बिजली कर्मचारियों का फूटा आक्रोश:निजीकरण के विरोध में किया प्रदर्शन, प्रस्ताव वापस लेने की मांग




झालावाड़ में जयपुर डिस्कॉम के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों और श्रमिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ऊर्जा विभाग के शासन सचिव के नाम एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में भारतीय मजदूर संघ (BMS) के जिला मंत्री दिवाकर शर्मा, जयपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ के उपाध्यक्ष दीपक शर्मा और सहमंत्री पवन शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रमिक संघ के सदस्य और विभागीय कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर जेईएन अभिषेक को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश स्तरीय आंदोलन की चेतावनी
ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि डिस्कॉम का निजीकरण कर्मचारियों के हितों के साथ-साथ विद्युत व्यवस्था और आमजन की सेवा के लिए भी हानिकारक होगा। उन्होंने सरकार से निजीकरण के प्रस्ताव को तत्काल वापस लेने और सरकारी स्वामित्व के तहत ही व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि यह आंदोलन केवल झालावाड़ तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश में डिस्कॉम निजीकरण के विरोध में चल रहे व्यापक आंदोलन का हिस्सा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *