पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के कथित साजिशकर्ता गैंगस्टर लॉरेंस के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ “लॉरेंस ऑफ पंजाब” के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। यह याचिका कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने दायर की है। उन्होंने इस फिल्म के नाम पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि इससे गैंगस्टर को ग्लोरीफाई किया जा रहा है। शुक्रवार को हो सकती है सुनवाई इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को होने की संभावना है। वड़िंग ने इस फिल्म के खिलाफ प्रोडक्शन कंपनी को मंगलवार को कानूनी नोटिस भी भेजा था। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा न तो सुर्खियों के लिए है और न ही राजनीति के लिए, बल्कि उन हर माताओं की आवाज है जो आज भी अपने बेटों का इंतजार कर रही हैं जो कभी वापस नहीं लौटे। -यह खबर अपडेट की जा रही है।
Source link