बजरंगपुरा में श्रीराम मारुति महायज्ञ:भूमि पूजन और ध्वज स्थापना की, 3 मई से होगा आयोजन




कोटपूतली के बजरंगपुरा गांव स्थित श्री झीडा के बालाजी धाम में आगामी 3 मई से 11 मई तक आयोजित होने वाले 108 कुंडात्मक श्रीराम मारुति महायज्ञ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में भूमि पूजन और ध्वज स्थापना की गई। यह कार्यक्रम महंत सांवर मल व्यास और पुजारी पंडित सोहनलाल शर्मा के सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ आयोजित किया गया। आचार्य पंडित कृष्ण शास्त्री और पंडित रामकरण व्यास ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ स्थल का भूमि पूजन कर उसे पवित्र किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और श्रद्धालु उपस्थित रहे। यज्ञशाला का होगा निर्माण पुजारी पंडित सोहनलाल शर्मा ने बताया कि यज्ञ भूमि का अवलोकन किया गया है और यहां 110 x 110 फीट की यज्ञशाला का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन मानव कल्याण, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और अच्छी वर्षा के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं। यज्ञ से भगवान की कृपा प्राप्त होती है और क्षेत्र में शांति व समृद्धि का वातावरण बनता है। पंडित शर्मा ने यह भी जानकारी दी कि 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बालाजी धाम में एक भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में दूर-दूर से श्रद्धालु शामिल होंगे। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में सुवालाल यादव (पूर्व प्रधान), हरफूल कसाना, ललित गोयल (पूर्व जिला पार्षद), महेश यादव, घीसा सिंह शेखावत (जयसिंहपुरा), भवानी शंकर शर्मा (बहरोड़), हेमंत कुमार गुप्ता (कोटपूतली), दुष्यंत कुमार शर्मा (जयपुर), बुद्धाराम सिंधु (प्रशासक), रामनिवास मौर्य, पवन शर्मा (जवानपुरा) और जगदीश मीणा (पावटा) सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *