अवैध खनन कर रही 2.50 करोड़ की मशीनें पकड़ी:वॉट्सऐप से पुलिस की जानकारी देकर बचते रहते; 2 गिरफ्तार




​नागौर पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन में नागौर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ खींवसर थाना क्षेत्र के बैरावास सरहद में पुलिस ने दबिश देकर अवैध खनन में जुटी करीब 2.50 करोड़ रुपये की मशीनें जब्त की हैं। ​पुलिस ने मौके से तीन एलएनटी (Excavator) और एक जेसीबी मशीन को कब्जे में लिया है। इस दौरान दो आरोपियों, मोहन सिंह (30) और राकेश सिंह (26) को गिरफ्तार किया गया, जो ब्यावर जिले के निवासी हैं। वॉट्सऐप ग्रुप से करते थे पुलिस की जासूसी ​जांच में सामने आया कि आरोपी संगठित रूप से अवैध खनन का नेटवर्क चला रहे थे। ये लोग पुलिस और प्रशासन की पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वॉट्सऐप ग्रुप का इस्तेमाल करते थे। ग्रुप के माध्यम से टीम की लोकेशन साझा की जाती थी ताकि पकड़े जाने से बचा जा सके। ​कानूनी शिकंजा ​खींवसर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2) और 4/21 MMDR एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जब्त की गई मशीनों को सुरक्षा की दृष्टि से थाना परिसर में खड़ा करवाया गया है और पुलिस अब इस संगठित गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। ​इस टीम ने की कार्रवाई ​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी और सहायक पुलिस अधीक्षक जतिन जैन के सुपरविजन में खींवसर थानाधिकारी (प्रो.) अदिति उपाध्याय ने टीम के साथ यह कार्यवाही की। टीम में एएसआई छोटाराम, हेड कांस्टेबल डूंगरराम और अन्य जवान शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *