रेलवे प्रशासन ने फफूंद रेलवे स्टेशन को समर स्पेशल ट्रेन का स्टॉपेज देकर यात्रियों को सुविधा प्रदान की है। सूबेदारगंज से एनसीआर के दादरी जाने वाली इस ट्रेन का ठहराव अब कानपुर सेंट्रल और इटावा के बीच फफूंद स्टेशन पर भी होगा। यह सेवा 22 अप्रैल, बुधवार से शुरू हो गई है, जिससे गाजियाबाद, दिल्ली, दादरी, कानपुर और प्रयागराज की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। गाड़ी संख्या 02417 (सूबेदारगंज-दादरी स्पेशल) सूबेदारगंज से रात 8:05 बजे प्रस्थान करेगी और रात 11:00 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। कानपुर सेंट्रल पर 5 मिनट के ठहराव के बाद, यह ट्रेन रात 12:03 बजे फफूंद स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद, यह इटावा, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़ और खुर्जा के रास्ते सुबह 5:15 बजे दादरी पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 02418 (दादरी-सूबेदारगंज स्पेशल) दादरी से सुबह 7:15 बजे सूबेदारगंज के लिए रवाना होगी। डाउन रूट पर यह समर स्पेशल सुबह 10:43 बजे इटावा स्टेशन पहुंचेगी और 2 मिनट बाद फफूंद स्टेशन के लिए प्रस्थान करेगी। फफूंद स्टेशन पर इसके पहुंचने का समय सुबह 11:25 बजे है। यह ट्रेन दोपहर 2:03 बजे कानपुर और शाम 6:05 बजे अपने अंतिम पड़ाव सूबेदारगंज पहुंचेगी।
Source link