बिजली विभाग के ऑफिस में ब्लैकआउट से हुई मॉक-ड्रिल:बांसवाड़ा में पुलिस और प्रशासन ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा




​बांसवाड़ा जिला प्रशासन द्वारा शहर की सुरक्षा व्यवस्था और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए बुधवार रात 8 बजे उदयपुर रोड स्थित विद्युत विभाग कार्यालय (विद्युत नगर) में एक विशेष मॉक ड्रिल की गई। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और प्रतिक्रिया समय (रिस्पॉन्स टाइम) की जांच करना था। ​ड्रिल के दौरान विद्युत नगर परिसर में पूरी तरह से ‘ब्लैकआउट’ किया गया, जिससे वास्तविक आपात स्थिति जैसा माहौल बनाया जा सके। ​इस दौरान पुलिस, अग्निशमन दल, चिकित्सा विभाग और विद्युत विभाग के आला अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। मौके पर एडिशनल एसपी नरपत सिंह, डिप्टी गोपीचंद मीणा, कोतवाली थानाधिकारी बुधाराम बिश्नोई मय जाब्ता और राज तालाब थाना पुलिस का जाब्ता तैनात रहा। प्रशासन ने पहले ही संबंधित विभागों को सूचित कर दिया था। इसके कारण सभी टीमें पूरी मुस्तैदी और संसाधनों के साथ समय पर पहुंचीं। ​डीएसपी गोपीचंद मीणा ने बताया कि इस तरह के अभ्यासों से सुरक्षा खामियों का पता चलता है और भविष्य में किसी भी वास्तविक आपदा के समय जन-धन की हानि को कम करने में मदद मिलती है। इस ड्रिल ने यह साबित किया कि जिला प्रशासन किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तरह अलर्ट है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *