पंजाब के बरनाला जिले में विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल ने कॉरपोरेट जगत में बढ़ रहे ‘लव जिहाद’ और धर्म परिवर्तन के विरुद्ध एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विभाग मंत्री नीलमणि समाधिया ने कड़ा रुख अपनाते हुए टीसीएस और लेंसकार्ट जैसी बड़ी कंपनियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कंपनियां अपनी नीतियों में सुधार करें। समाधिया ने जोर देकर कहा कि अब ‘कॉरपोरेट जिहाद’ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हिंदू हित की बात करने वाले ही राज करेंगे। मंदिरों और शोभायात्राओं पर पथराव पर जताई चिंता समाधिया ने स्पष्ट किया कि केवल विकास पर्याप्त नहीं है, बल्कि हिंदू सुरक्षा भी अनिवार्य है। उन्होंने मंदिरों और शोभायात्राओं पर होने वाली पत्थरबाजी तथा बेटियों के साथ हो रहे ‘लव जिहाद’ पर गहरी चिंता व्यक्त की। जिला संयोजक राहुल बाली ने समाज से अपील की कि वे बच्चों को शिक्षित करने के साथ-साथ कंपनियों की नीतियों पर भी नजर रखें। आचार्य निवास ने कहा कि विरोधी शक्तियों के लिए समस्त हिंदू समाज एक समान है और एकजुटता ही बचाव का एकमात्र मार्ग है। समाज सुरक्षित नहीं तो विकान बेमानी दुर्गा वाहिनी की विभाग संयोजिका तमन्ना ने कॉरपोरेट संस्थाओं को सख्त लहजे में सुधरने की चेतावनी दी। जिला मंत्री प्रेम ने देश में बढ़ती इन घटनाओं को एक गंभीर संकट बताया, जबकि जिला अध्यक्ष यशपाल शर्मा ने सरकार को दोहरे मापदंड त्यागने की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समाज सुरक्षित नहीं है, तो विकास का कोई अर्थ नहीं है। तुष्टिकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा अंत में, नीलमणि समाधिया ने कहा कि अब तुष्टिकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर बहिष्कार का मार्ग अपनाया जाएगा। इस रोष मार्च में तेजिंदर पिंटा, राजेश चीमा, श्याम सुंदर गुप्ता, दीपक, काका, सतीश, शक्ति, सागर, हितेश वातिश, प्रदीप, वैभव, विमल, रोशन लाल, सोनू लाडवा, रमन, नरेंद्र, अश्वनी, दर्शन, यादवेंद्र सैंटी, उप्पल, संदीप जेठी, रितेश, रमन, रेशमा, सृष्टि, आरती, रितिका सहित स्वामी सहज प्रकाश और सूर्यकांत शास्त्री जैसे अनेक कार्यकर्ता और संत समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Source link