बालोतरा में पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से 1 दिन पहले VVIP मंच पर युवक के चढ़ने के कारण पचपदरा SHO अचलाराम को निलंबित किया गया है। युवक के मंच पर चढ़ने को पीएम की सुरक्षा में चूक मानते हुए जोधपुर रेंज आईजी ने SHO के निलंबन का आदेश जारी किया है।
.
जानकारी के अनुसार- 20 अप्रैल को एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर ‘डी’ एरिया से होते हुए सीधे VVIP मंच तक पहुंच गया था। उसने मंच पर चढ़कर वीडियो भी बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर होने लगा।
दरअसल, पीएम मोदी का 21 अप्रैल को HPCL रिफाइनरी के लोकार्पण कार्यक्रम में आना प्रस्तावित था। इसके लिए रिफाइनरी से 800 मीटर दूर सभास्थल बनाया गया था। हालांकि 20 अप्रैल को रिफाइनरी की एक यूनिट में आग लगने के बाद दौरा रद्द कर दिया गया था।
RAC जवानों की लापरवाही का आरोप
मामले की प्राथमिक जांच में राजस्थान आर्म्ड कांस्टेबुलरी (RAC) के जवानों की लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा ड्यूटी में तैनात जवान युवक को रोकने में विफल रहे, जिसके चलते वह सीधे VVIP मंच तक पहुंच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए रेंज आईजी ने RAC कमांडेंट को पत्र लिखकर दोषी जवानों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
ये खबर भी पढ़ें-
सीएम बोले- कांग्रेस ने रिफाइनरी में घोटाले किए:कहा- वे सामान चोरी करवाते थे; पीएम मोदी ने रिफाइनरी में राजस्थान का हिस्सा 26% करवाया
पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग के बाद कांग्रेस नेताओं के बयानों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पलटवार किया। चूरू और जोधपुर के ओसियां में बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा- रिफाइनरी के उद्घाटन से पहले दुर्भाग्यूपर्ण घटना हो गई। उस पर कांग्रेस के लोग स्तरहीन राजनीति कर रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)