जूनियर एडिटर सीजन-8 प्रतियोगिता में जयपुर के 300 से अधिक स्कूलों के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। कक्षा 4 से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए चार कैटेगरी में प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बच्चों को अखबार तैयार करने, विषय चयन, प्रस्तुति और लेखन शैली के आधार पर चुना गया। प्रतियोगिता में बच्चों को न्यूज की समझ, लिखना और अपनी बात रखने का मंच दिया गया। दैनिक भास्कर जयपुर कार्यालय में इस प्रतियोगिता के 7 विजेता बच्चों को बुधवार को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सिटी लेवल और स्टेट लेवल पर चयनित बच्चों को अवार्ड, प्रशस्ति पत्र सहित टेबलेट, साइकिल आदि उपहार भी दिए गए। कार्यक्रम में विजेता बच्चों के साथ उनके पेरेंट्स और स्कूल प्रतिनिधि भी शामिल हुए। बच्चों की रचनात्मकता, लेखन क्षमता और समाचार पत्र तैयार करने की प्रतिभा को मंच पर सराहा गया। विजेता बच्चों को दिए गए आकर्षक पुरस्कार कार्यक्रम में विजेता बच्चों को टेबलेट, साइकिल, स्मार्ट वॉच, ईयर बड्स और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नगर निगम हेरिटेज की निवर्तमान मेयर कुसुम यादव, दैनिक भास्कर के नेशनल एडिटर लक्ष्मीप्रसाद पंत सहित अनिल सिंह, अभिषेक दाधीच और भाजपा जयपुर शहर उपाध्यक्ष अजय यादव ने बच्चों को सम्मानित किया। इससे पहले नेशनल लेवल के विजेताओं को दिल्ली स्थित संसद भवन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सम्मानित कर चुके हैं। बच्चों ने साझा किए अपने अनुभव
Source link