मोगा में अंधाधुंध फायरिंग, एक घायल:पुरानी रंजिश के चलते वारदात, साजिश के तहत घेर कर किया हमला, दो पर केस




मोगा के धर्मकोट थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर हकीमा में पुरानी रंजिश के चलते अंधाधुंध फायरिंग का मामला सामने आया है। इस घटना में गांव निवासी राणा सिंह गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में गगनदीप सिंह माणा सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी धर्मकोट सुखविंदर सिंह बराड़ और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लछमन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुराना रंजिश के चलते हुई वारदात डीएसपी सुखविंदर सिंह बराड़ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में फायरिंग की यह घटना पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। पीड़ित राणा सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने गांव के एक लड़के को उसके घर छोड़ने जा रहा था। रास्ते में गगनदीप सिंह माणा ने जानबूझकर अपनी मोटरसाइकिल उससे टकरा दी। जब राणा सिंह ने उसे रोका, तो गगनदीप उससे झगड़ा करने लगा। पहले धमकी दी, फिर की फायरिंग उसका कहना है कि गांव के चौक के पास पहुंचने पर गगनदीप सिंह माणा ने उसे गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद गगनदीप अपने साथियों के साथ वहां आया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। राणा सिंह ने बताया कि उसने बचने की कोशिश की, लेकिन एक गोली उसकी बांह में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। साजिश कर किया गया हमला राणा सिंह ने आरोप लगाया कि यह हमला उस पर सोची-समझी साजिश के तहत किया गया था। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लछमन सिंह ने भी पुष्टि की कि यह घटना दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश के कारण हुई है। पुलिस ने राणा सिंह के बयानों के आधार पर गगनदीप सिंह माणा और अन्य आरोपियों के खिलाफ धर्मकोट थाने में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और पुलिस को उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने यह भी कहा कि ऐसी वारदातों को अंजाम देने और कानून व्यवस्था भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *