पूर्व साथी ने किन्नर पर किया चाकू से हमला:इंदौर में रुपए न देने पर किया वार; कनाड़िया में कार सवारों ने पुलिस की वर्दी पकड़कर की मारपीट




इंदौर के राजेंद्र नगर में रहने वाले किन्नर पर उसके पूर्व साथी ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी को रुपए की जरूरत थी। इसके लिए उसने किन्नर से रुपए उधार मांगे थे। नहीं देने पर चाकू मारकर फरार हो गया। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है। राजेंद्र नगर पुलिस के मुताबिक, अमन उर्फ अलीशा कुंवर निवासी बुद्ध नगर की शिकायत पर पुलिस ने आकाश उर्फ विकास निवासी अहीरखेड़ी के खिलाफ चाकूबाजी के मामले में एफआईआर दर्ज की है। अलीशा ने बताया कि शनिवार को वह माता विसर्जन कर रात करीब 9 बजे अपने घर जा रही थी। तभी आकाश आया और कहने लगा कि उसे रुपए की जरूरत है। इस पर अलीशा ने इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने अपशब्द कहे और बाल पकड़कर उसे नीचे गिरा दिया। वहीं, चाकू से पैर के पीछे और हाथ पर वार कर दिया। अलीशा ने बताया कि इस दौरान उसकी मौसी ने बीच-बचाव किया, लेकिन आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। अलीशा के मुताबिक, तीन साल पहले वह आकाश के साथ रहती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वाहन चेकिंग के दौरान विवाद, पुलिसकर्मी से मारपीट कनाड़िया थाना क्षेत्र में देर रात वाहन चेकिंग के दौरान नशे में धुत कार सवारों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस के मुताबिक, के-टू ढाबा बिचोली मर्दाना चेकिंग प्वाइंट पर ड्यूटी के दौरान पुनीत चौबे (40) वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कार नंबर MP09WM2288 को रोका गया। कार सवार यशवर्धन खंडेलवाल अपने साथी करण के साथ कार में था। नशे में होने के चलते पुलिसकर्मी ने जब ब्रीथ एनालाइजर से जांच करवाई, तो यशवर्धन के शरीर में एल्कोहल की मात्रा 265.9 mg/100ml पाई गई, जो तय सीमा से कई गुना ज्यादा थी। इसके बाद पुलिस ने यश को वाहन से उतरने और जानकारी देने के लिए कहा। इस पर दोनों आरोपी भड़क गए और विवाद कर पुलिसकर्मी की वर्दी पकड़कर झूमाझटकी की और हाथ-थप्पड़ों से मारपीट कर दी। रात में अफसरों को जानकारी दी गई, जिसके बाद शासकीय कार्य में बाधा को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *