विवाहिता की संदिग्ध मौत परिजन बोले- पति ने गला दबाकर की बेटी की हत्या



अमृतसर | अजनाला के गुराला गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रजिया के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता प्रकाश निवासी गुज्जापीर ने बताया कि बेटी की शादी लगभग 5 साल पहले गुराला गांव में हुई थी। पीड़ित पिता ने कहा कि बेटी का पति नशे का आदी था और अकसर मारपीट करता था। उन्हें फोन पर सूचना मिली कि रजिया को मार दिया गया है। जब मौके पर पहुंचे तो रजिया घर के बाहर चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ी थी। पिता ने कहा कि नशे के लिए पैसे न देने पर पति ने रजिया की गला दबाकर हत्या कर दी। उधर, थाना अजनाला के प्रभारी ने कहा कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *