पठानकोट सिटी स्टेशन पर बेहोश मिले व्यक्ति की मौत:सिविल अस्पताल के शव गृह में 48 घंटे के लिए पहचान के लिए रखा गया




पठानकोट सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पाया गया। व्यक्ति को ईलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। लेकिन, डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी पठानकोट की ओर से शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। फिल्हाल शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
पुराने टैक्सी स्टैंड के पास मिला था बेहोश
जीआरपी के हेड कांस्टेबल अमरीक सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति बेहोशी की हालस में पुराने टैक्सी स्टैंड के पास मिला था। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना के बाद जीआरपी ने व्यक्ति को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में 72 घंटों के लिए रखा गया है।
65-70 वर्ष आयु का है मृतक
अमरीक सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 65-70 वर्ष है। हालांकि, अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। 72 घंटे शव को सिविल की मोर्चरी में रखवाया गया है। इस दौरान अगर कोई पहचान करने नहीं आता है, तो आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
शव की पहचान के किए जा रहे प्रयास
अमरीक सिंह ने बताया कि जांच जारी है और आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में जानकारी हो तो तुरंत जीआरपी थाना पठानकोट से संपर्क करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *