जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल (एमजीएच) में नर्सिंग स्टाफ और संविदा कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया है। बदमाश एक मरीज की सर्जरी के दौरान जबरन इमरजेंसी आर्थोपेडिक ऑपरेशन थियेटर में घुस गए और वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने मरीज की जान को भी खतरे में डाल दिया। हॉस्पिटल स्टाफ ने सरदारपुरा थाने में राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कराया है। घटना सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे की है। सरदारपुरा थाना पुलिस के अनुसार जोधपुर के चांदपोल निवासी मोंटू गुप्ता (32) ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि वह एमजीएच में चतुर्थ श्रेणी (संविदाकर्मी) के पद पर कार्यरत है। उस समय वह इमरजेंसी आर्थोपेडिक ऑपरेशन थियेटर में रात्रि कालीन सेवा दे रहा था और वहां एक मरीज की सर्जरी चल रही थी। अचानक भीतर घुसे बदमाश, दी जान से मारने की धमकी ऑपरेशन थियेटर में नर्सिंग स्टाफ विष्णु गौतम और राहुल पंवार के साथ डॉ. विकास कटा, डॉ. दुष्यंत और डॉ. आर्यन मरीज की सर्जरी कर रहे थे। इसी दौरान जोधपुर के सरदारपुरा क्षेत्र निवासी सन्नी अपने 3-4 अन्य अज्ञात साथियों के साथ सीधे ऑपरेशन थियेटर में घुस गया। आरोपियों ने भीतर घुसते ही परिवादी और नर्सिंग कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। अस्पताल के प्रोटोकॉल का गंभीर उल्लंघन स्टाफ का आरोप है कि बदमाशों ने बिना किसी अनुमति और हॉस्पिटल प्रोटोकॉल तोड़कर ऑपरेशन थियेटर में जबरन प्रवेश किया। सर्जरी के बीच इस तरह के हंगामे और मारपीट से ऑपरेशन करवा रहे मरीज की जान भी गंभीर खतरे में पड़ गई थी। घटना के बाद स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद मोंटू ने आर्थोपेडिक ओटी प्रभारी डॉ. रामेश्वर मेघवाल के साथ पुलिस थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने राजकार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने, गंभीर ट्रेसपास करने और एक राय होकर अपराध करने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच एएसआई रमेश विश्नोई को सौंपी गई है। पुलिस अब हॉस्पिटल व अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है।
जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल (एमजीएच) में सोमवार रात एक गंभीर घटना सामने आई है। यहां के इमरजेंसी आर्थोपेडिक ऑपरेशन थियेटर में एक मरीज की सर्जरी के दौरान कुछ बदमाशों ने जबरन भीतर घुसकर नर्सिंग स्टाफ और संविदा कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। बदमाशों के इस दुस्साहस से ऑपरेशन टेबल पर मौजूद मरीज की जान भी एकबारगी खतरे में पड़ गई। सरदारपुरा थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर राजकार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की है। सरदारपुरा थाना पुलिस के अनुसार जोधपुर के चांदपोल निवासी मोन्टु गुप्ता (32) ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया गया कि परिवादी मोन्टु एमजीएच में चतुर्थ श्रेणी (संविदाकर्मी) के पद पर कार्यरत है। घटना सोमवार, 20 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे की है। उस समय परिवादी इमरजेंसी आर्थोपेडिक ऑपरेशन थियेटर में रात्रिकालीन सेवा दे रहा था और वहां एक मरीज की सर्जरी चल रही थी। अचानक भीतर घुसे बदमाश, दी जान से मारने की धमकी परिवादी के अनुसार ऑपरेशन थियेटर में नर्सिंग स्टाफ विष्णु गौतम और राहुल पंवार के साथ डॉ. विकास कटा, डॉ. दुष्यंत और डॉ. आर्यन मरीज की सर्जरी कर रहे थे। इसी दौरान जोधपुर के सरदारपुरा क्षेत्र निवासी सन्नी अपने 3-4 अन्य अज्ञात साथियों के साथ सीधे ऑपरेशन थियेटर में घुस गया। आरोपियों ने भीतर घुसते ही परिवादी और नर्सिंग कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। अस्पताल के प्रोटोकॉल का गंभीर उल्लंघन स्टाफ का आरोप है कि बदमाशों ने बिना किसी अनुमति और हॉस्पिटल प्रोटोकॉल तोड़कर ऑपरेशन थियेटर में जबरन प्रवेश कर अमानवीय कृत्य किया है। सर्जरी के बीच इस तरह के हंगामे और मारपीट से ऑपरेशन करवा रहे मरीज की जान भी गंभीर खतरे में पड़ गई थी। घटना के बाद स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। तत्पश्चात परिवादी ने आर्थोपेडिक ओटी प्रभारी डॉ. रामेश्वर मेघवाल के साथ पुलिस थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने राजकार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने, गंभीर ट्रेसपास करने और एक राय होकर अपराध करने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। इस मामले की जांच एएसआई रमेश विश्नोई को सौंपी गई है। पुलिस अब हॉस्पिटल व अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अन्य आरोपियों की पहचान कर सभी की तलाश कर रही है।
Source link