9 साल से फरार हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार:पहले दो आरोपियों को किया जा चुके, एरिया डोमिनेशन में भिनाय पुलिस की कार्रवाई




अजमेर जिले में चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत भिनाय थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 9 साल से फरार हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचता फिर रहा था। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि भिनाय थाना पुलिस टीम ने जयपुर ग्रामीण के दूदू गंगाती कला निवासी कमालुद्दीन (30) को दबोच लिया। आरोपी करीब 9 वर्षों से फरार चल रहा था। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक अजमेर रेंज राजेन्द्र सिंह के निर्देश पर की गई। अभियान के तहत भिनाय थानाप्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल भागचंद और ओमसिंह ने अहम भूमिका निभाई। पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां: पुलिस जांच के दौरान इस मामले में पहले ही आरोपी शंकरसिंह और सलमान को गिरफ्तार किया जा चुका था। मुख्य आरोपी कमालुद्दीन लगातार फरार था, जिसके खिलाफ धारा 299 के तहत कार्रवाई की जा रही थी। यह है मामला: पुलिस के अनुसार 10 मार्च 2017 को ब्यावर-मसूदा के बेगलियावास निवासी परिवादी जगदीश पुत्र बालूराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने उसके भाई के साथ गंभीर मारपीट की, हाथ-पैर तोड़ दिए और नकदी लूटकर फरार हो गए। इस पर पुलिस ने हत्या के प्रयास और लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *