जालंधर में राहगीरों ने लूट की कोशिश नाकाम की:2 लुटेरे गिरफ्तार, एक्सीडेंट समझकर पहुंचे थे, मामला संदिग्ध निकला; हथियार और एक्टिवा बरामद




जालंधर के आबादपुरा इलाके में एक व्यक्ति से लूटपाट की कोशिश कर रहे दो युवकों को राहगीरों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों के पास से एक तेजधार हथियार (दातर) और बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा बरामद हुई है। राहगीरों की सतर्कता और पुलिस की मौजूदगी के कारण एक बड़ी वारदात होने से बच गई। मानवता दिखाते हुए लुटेरों को घेरा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरू में उन्हें लगा कि शायद युवकों का एक्सीडेंट हुआ है क्योंकि वहां कुछ खून के निशान जैसा दिखा था। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो मामला संदिग्ध निकला। उन्होंने तुरंत हिम्मत दिखाई और लुटेरों को घेर लिया। पकड़े जाने के डर से बदमाश उनसे माफी मांगने लगे और छोड़ने की गुहार लगाने लगे। बिना नंबर की एक्टिवा बरामद पकड़े गए आरोपियों के पास से एक बिना नंबर वाली एक्टिवा बरामद हुई है। साथ ही उनके पास एक तेजधार दातर (हथियार) भी मिला, जिससे वे लोगों को डरा-धमका कर लूटते थे। बताया जा रहा है कि इन बदमाशों ने इलाके में पहले भी ऐसी घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश की है। पुलिस ने लिया हिरासत में घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर (PCR) टीम मौके पर पहुंच गई। राहगीरों ने दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर सही समय पर लोग न रुकते और पुलिस न आती, तो प्रवासी व्यक्ति के साथ कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। इलाकों में ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि आबादपुरा और आसपास के इलाकों में ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में यहां रहने आए कुछ लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि माहौल इतना असुरक्षित हो गया है कि अब उन्हें यह इलाका छोड़ने तक का विचार करना पड़ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *