जबलपुर सुबह 8 बजे इंजीनियर को गोली मारी: बाइक पर सवार था, अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी, हालत गंभीर; मेडिकल कॉलेज रेफर – Jabalpur News



हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची।

जबलपुर के संजय नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। वारदात सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है।

.

जानकारी के मुताबिक, घायल युवक क्लेरिंस (निवासी रांझी क्षेत्र) पेशे से सिविल इंजीनियर है। वह अपनी बाइक से रांझी की ओर जा रहा था, तभी दूसरी बाइक पर सवार दो युवक, जिन्होंने चेहरे ढक रखे थे, उसके पास पहुंचे और सीधे सिर पर गोली मार दी।

आरोपी फरार, पुलिस मौके पर, CCTV खंगाले जा रहे

गोली मारने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही रांझी सीएसपी सतीश साहू और थाना प्रभारी उमेश गोलहनी मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *