काली मिर्च अनसेफ, बादाम, पनीर और मिठाई जांच-रिपोर्ट में नॉन-स्टैंडर्ड:फ्रूड इंस्पेक्टर जांच के बाद कोर्ट में करेंगे पेश; 6 दुकानों से लिए थे सैंपल

[ad_1]


बाड़मेर में खाद्य पदार्थो के जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए है। काली मिर्च अनसेफ और 5 अन्य दुकानों से लिए लूज बादाम, गुलाब जामुन, पनीर, लड्‌डू और लाल मिर्च पाउडर सैंपल रिपोर्ट नॉन-स्टैंडर्ड पाए गए है। अब हेल्थ विभाग इन दुकान संचालकों के खिलाफ मामला बनाकर कोर्ट में पेश करेगी। दरअसल, बाड़मेर हेल्थ विभाग शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जिले भर में संदिग्ध खाद्य पदार्थो का सैंपल ले रही है। उसकी जांच के लिए सैंपल जोधपुर लेबोरट्री भेजे गए। सीएमएचओ विष्णुराम विश्नोई ने बताया- जोधपुर लेबोरट्री में भेज गए खाद्य पदार्थ की जांच रिपोर्ट में रेलवे क्रॉसिंग स्थित एक स्टोर की काली मिर्च सेहत के लिए अनसेफ पाई गई। शिवकर रोड पर सचिया ट्रेडर्स से लूज बादाम, मैसर्स कादरी किराना स्टोर देरासर लाल मिर्च पाउडर ब्रांड, देव कृपा हैंडलूम चौहटन सर्किल बाड़मेर से मिठाई गुलाब जामुन, मैसर्स न्यु सुमन होटल ट्रक यूनियन के पास बाड़मेर उड़द दाल के लड्‌डू, गणपति डिस्पोजल हाई स्कूल रोड बाड़मेर से पनीर लूज फर्मो से नमूनों की जांच रिपोर्ट में नॉन नॉन-स्टैंडर्ड पाए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार जागिड़ इन मामलों को जांच पूरी कर सक्षम कोट में पेश किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment