[ad_1]
डीडवाना में शहर के श्यामजी का चौक क्षेत्र में मनोज कागलीवाल के सूने मकान में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। परिवार के सदस्य अहमदाबाद में एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान चोरों ने मकान को निशाना बनाया। परिवार के वापस लौटने पर घर के ताले टूटे हुए मिले और सामान बिखरा पड़ा था। चोर मकान से लगभग 25 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान ले गए। इसके अलावा 15 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी भी चोरी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही पड़ोसियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
[ad_2]
Source link