[ad_1]
गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने दो समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। खासकर छुट्टियों में बाहर जाने वाले लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है, जिससे नियमित ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि ट्रेन संख्या 02417/02418 सुवेदारगंज-दादरी समर स्पेशल ट्रेन 22 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सुवेदारगंज से और 23 अप्रैल से 1 मई तक दादरी से प्रतिदिन चलाई जाएगी। ये ट्रेन सुवेदारगंज से यह ट्रेन रात 8:05 बजे रवाना होगी और 11:00 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद 11:05 बजे यह ट्रेन आगे के लिए रवाना हो जाएगी और अगले दिन सुबह करीब 5:15 बजे दादरी पहुंचेगी। कानपुर होकर चलने वाली ये समर स्पेशल ट्रेनें सुवेदारगंज से दादरी के बीच संचालित की जाएंगी। साथ ही कुछ ट्रेनें उदयपुर सिटी और आसनसोल के बीच भी चलेंगी, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगी और सफर अधिक आरामदायक होगा। आने वाले दिनों में जरूरत के अनुसार और भी विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा सकता है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। यात्री अधिक जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 पर जानकारी कर सकते है।
[ad_2]
Source link