[ad_1]
जोधपुर नगर निगम के क्रिया का झालरा क्षेत्र में (वार्ड संख्या 19 में) सड़क पर कचरा डालने पर मोहल्ले के लोग भड़क गए। इस दौरान उनकी निगम के वार्ड प्रभारी से बहस हो गई। वार्ड प्रभारी ने लोगों से कहा कि बदतमीजी करोगे तो मैं आपसे डबल बदतमीजी करूंगा। विवाद बढ़ता देख मौके पर पहुंचे CSI ललित रूपाणी ने मामले को शांत कराया। लोगों का कहना है कि निगम के सफाई प्रभारी ने वार्ड में बस्ती के बीच मनमर्जी से कचरा प्वाइंट बना दिया है। जिससे पूरे मोहल्ले में बदबू फैल रही है। उन्होंने मौके पर वार्ड प्रभारी (इंस्पेक्टर) इंद्रजीत को बुलाया। इस दौरान एक युवती ने उन्हें सफाई नहीं होने को लेकर उलाहना दिया तो वार्ड प्रभारी आक्रोशित हो गया। वार्ड प्रभारी ने मोहल्ले के लोगों को यहां तक कहा दिया कि आप यदि बदतमीजी करोगे तो मैं आपसे डबल बदतमीजी करूंगा। झालरा क्षेत्र में 100 घरों की बस्ती स्थानीय लोगों ने निगम की इस कार्यप्रणाली का विरोध जताया। यहां रहने वाली दिव्या ने बताया कि क्रिया का झालरा क्षेत्र में 100 के करीब घरों की बस्ती है। यहां पर नगर निगम की ओर से बस्ती के बीच में कचरे का प्वाइंट बना दिया है। जब इसको लेकर निगम के इंस्पेक्टर से बात की तो उसने यही कहा कि यह निगम की जमीन है और कचरा यहीं डालेंगे। जबकि मोहल्ले में 4-4 दिन तक कचरा गाड़ी नहीं आती है। सड़क पर कचरा डाल दिए जाने से लोग परेशान है इसको लेकर निगम के वार्ड प्रभारी को बताया तो हमसे उलझने लग गया। हमें कहा गया कि आप बदतमीजी से बात करोगे तो मैं आपसे डबल बदतमीजी करूंगा। गंदगी और बदबू से लोग परेशान मोहल्लेवासी कांता ने बताया कि ब्रह्मपुरी से कचरा लाकर हमारे मोहल्ले में डाल दिया जाता है। जिसमें मरे हुए जानवर भी शामिल है। गंदगी और बदबू से यहां रहना भी मुश्किल है। निगम को कई बार शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अधिकारी कहेंगे तब आऊंगा, आपके कहने से नहीं निगम की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए भंवरलाल ने बताया कि यहां पर निगम की ओर से कचरा पॉइन बना दिया गया है। जब हमने विरोध किया तो हमसे ही बहस करने लग गया। सफाई नहीं होने को लेकर कहा तो वार्ड इंस्पेक्टर बोला कि आपके कहने से मैं थोड़ी आऊंगा। मेरे अधिकारी कहेंगे तो ही आऊंगा। इधर इस पूरे मामले को लेकर निगम के CSI ललित रुपाणी ने कहा कि मोहल्ले में कचरा नहीं डालने के लिए ठेकेदार को पाबंद किया जाएगा। आगे से कचरा गाड़ी मोहल्ले में आकर कचरा उठाएगी।
[ad_2]
Source link