अमृतसर में पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला:दुकान में घुसे 15-20 युवक, दातर-हथियारों से की तोड़फोड़; परिवार ने भागकर बचाई जान

[ad_1]


अमृतसर के मकबूलपुरा इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर हिंसा देखने को मिली। यहां 15 से 20 युवकों की भीड़ ने एक दुकान पर अचानक हमला कर दिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। हमलावर युवकों ने दातर और अन्य हथियारों के साथ दुकान पर हमला किया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। वहीं यह सारी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे हमलावरों ने उत्पात मचाया। इस दौरान दुकान में मौजूद परिवार ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोग बोले- हमलावर काफी आक्रामक थे हमले में दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है और कई सामान भी नष्ट कर दिए गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, हमलावर काफी आक्रामक थे और उन्होंने बिना किसी डर के इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग अब पीड़ित परिवार ने पुलिस से इंसाफ की मांग की है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। जल्द ही गिरफ्तार होंगे आरोपी दूसरी तरफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *