बांसवाड़ा में बाइक का बैलेंस बिगड़ा, पुल से गिरा युवक:सिर फटा, पैर फ्रैक्चर; उदयपुर रेफर किया

[ad_1]


बांसवाड़ा के आंबापुरा थाना क्षेत्र के बोरपाड़ा गांव में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार बाइक अनबैलेंस होकर गिर गई। इसपर सवार युवक उछल कर सीधे पुल के नीचे जा गिरा। हादसे में युवक के सिर फट गया व पैर फ्रैक्चर हो गया। गंभीर चोटों के चलते उसे प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया है। ​दुकान जा रहा था युवक ​जानकारी के अनुसार, बोरपाड़ा निवासी 22 वर्षीय उमेश पिता गवजी अपनी बाइक से आंबापुरा स्थित दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाइक अचानक डगमगाई और अनियंत्रित होकर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उमेश पुल की रेलिंग से टकराकर नीचे गहरी खाई में गिर गया। ​विधायक बामनिया पहुंचे अस्पताल ​घटना के तुरंत बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए निजी वाहन की मदद से घायल उमेश को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता था। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक अर्जुन सिंह बामनिया भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायल के स्वास्थ्य को लेकर फीडबैक लिया और परिजनों को ढांढस बंधाया। ​सिर में गंभीर चोट, उदयपुर में उपचार जारी युवक के सिर में अंदरूनी चोट लगने के कारण उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सिर में 15 टांके आए हैं। गंभीर घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए तुरंत उदयपुर रेफर कर दिया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *