सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत:चित्रकूट में अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर, प्रयागराज में चल रहा था इलाज




चित्रकूट के रैपुरा थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना शनिवार शाम इटवा के पास हुई थी। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पहचान इटवा नकटी का पुरवा निवासी सोनू पुत्र कमलेश के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सोनू शनिवार शाम करीब 4 बजे घर आया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया फिर बाइक लेकर इटवा की ओर जा रहा था। इटवा के पास पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सोनू को तुरंत रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में हालत गंभीर होने पर उसे प्रयागराज रेफर किया गया। परिजन सोनू को प्रयागराज ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजन शव को गांव वापस ले आए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। रविवार दोपहर 12:30 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *