कपूरथला जेल में एआई ग्लासेस से रेकी का प्रयास:आधी रात को फेंके गए पैकेट में AI कैमरे सहित कई डिवाइस मिले; 3 हवालाती, 4 अज्ञात पर केस




कपूरथला की मॉडर्न जेल में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) ग्लासेस का उपयोग कर रेकी करने की तैयारी का भंडाफोड़ हुआ है। जेल प्रशासन ने दो दिन पहले देर रात जेल के अंदर फेंके गए एक पैकेट को एआई-आधारित कैमरों की मदद से बरामद किया। इस पैकेट में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामान मिला है, जिसमें एआई ग्लासेस भी शामिल थे। बरामद पैकेट को खोलने पर जेल प्रशासन को एआई ग्लासेस के अलावा कई अन्य डिवाइस मिले। इनमें एक आईफोन, छह ईयरपॉड, दो बोट घड़ियां, दो की-पैड मोबाइल, एक स्मार्टफोन, 16 डेटा केबल, छह हीटर एलिमेंट, छह बैटरी और 23 पुड़िया तंबाकू शामिल हैं। टावर पर तैनात कर्मचारी ने पैकेट फेंकते हुए देखा थाना कोतवाली पुलिस को दी गई शिकायत में मॉडर्न जेल कपूरथला के सहायक सुपरिंटेंडेंट विक्रम सिंह और जोगिंदर पाल ने बताया कि 20-21 अप्रैल की दरमियानी रात को वे जेल के अंदर तैनात थे। देर रात बाहर से एक पैकेट जेल के अंदर फेंका गया। जेल की दीवार पर बने टावर पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने इसे देख लिया, और जेल में लगे नए एआई-आधारित सीसीटीवी कैमरों में भी यह हलचल दर्ज हो गई। तीन हवालाती पैकेट लेने के लिए मौजूद थे जेल प्रशासन तुरंत हरकत में आया और पाया कि इस पैकेट को लेने के लिए तीन हवालाती पहले से ही आसपास मौजूद थे। इन हवालातियों की पहचान गुरदेव सिंह (निवासी मोहल्ला रंगड़ चीमा, थाना नूरमहल, जिला जालंधर), विक्की (निवासी मोहल्ला किशनपुर, जिला जालंधर) और अजय शर्मा (निवासी नजदीक मंदिर नंदनपुर, जिला जालंधर) के रूप में हुई है। जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने तीनों हवालातियों के खिलाफ 52-ए प्रीजन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके अतिरिक्त, चार अज्ञात व्यक्तियों को भी नामजद किया गया है और मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *