नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत:बाथरूम में लाइट के तार से लगाई फांसी, चार दिन पहले ही परिजनों ने भर्ती करवाया था




कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के बाद नशा मुक्ति केंद्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान महेश कुमार (35) निवासी छावनी, रामचंद्रपुरा के रूप में हुई है। महेश पहले KEDL बिजली कंपनी में वाहन चालक था और लंबे समय से नशे की लत से जूझ रहा था। परिजनों ने उसे उपचार के लिए 3-4 दिन पहले ही केंद्र में भर्ती कराया था। उद्योग नगर थाने के एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि कल शाम को थाने पर सुसाइड करने की सूचना आई प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवक बाथरूम में गया और काफी देर तक बाहर नहीं आया। संदेह होने पर स्टाफ ने दरवाजा तोड़ा, जहां वह अचेत अवस्था में मिला। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची उद्योग नगर थाना पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने लापरवाही के आरोप लगाए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *