पीएम श्री जवाहर नवोदय स्कूल, पचपदरा में आयोजित 35वीं रीजनल स्पोर्ट्स मीट गुरुवार को हुई। 21 से 23 अप्रैल तक चली इस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जयपुर क्लस्टर ओवरऑल चैंपियन रहा। इस खेल महोत्सव में करनाल, उदयपुर और जयपुर क्लस्टर के कुल 72 बालक और 72 बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों को अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में बांटा गया था। प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क का प्रदर्शन किया। विशेष रूप से अंडर-17 बालक वर्ग के मुकाबले बेहद रोमांचक और प्रतिस्पर्धी रहे, जिनका दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। समापन समारोह की शुरुआत भव्य मार्च-पास्ट के साथ हुई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साह और गर्व के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्होंने समारोह को और आकर्षक बनाया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि हरीश चंद्र सिंह जसोल थे। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों, विजेता टीमों और ओवरऑल चैंपियन टीम को पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गए विभिन्न वर्गों की विजेता टीमें इस प्रकार रहीं समग्र रूप से, जयपुर क्लस्टर को सर्वश्रेष्ठ टीम और ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और सहयोग की भावना को भी विकसित करते हैं। इस अवसर पर उन्होंने कक्षा 6 के नवप्रवेशित छात्रों से आत्मीय मुलाकात कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा छात्रों को अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। स्कूल के प्राचार्य हरनाथ सिंह चारण ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी देवाराम प्रजापत का विशेष आभार जताया, जिनके सहयोग से योग्य शारीरिक शिक्षक एवं कोच उपलब्ध कराए गए। प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में खेल समन्वयक के रूप में स्कूल के शारीरिक शिक्षक निशांत खालिया एवं जयवंती का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन ओमप्रकाश सोनी एवं दीपिका रानी ने किया, जबकि अंत में स्कूल के उपप्राचार्य कमल कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। देखें PHOTOS
Source link