जमुई में ऑटो-ई-रिक्शा से अवैध वसूली पर छापा:1 हिरासत में, फर्जी रसीद बरामद, सालों से चल रहा था अवैध काम




जमुई शहर में ई-रिक्शा और ऑटो चालकों से अवैध वसूली के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार को सख्त कार्रवाई की। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) सौरव कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया और दो अवैध रसीदें जब्त कीं। यह कार्रवाई रजिस्ट्री कचहरी से केकेएम कॉलेज जाने वाली सड़क पर की गई। छापेमारी के दौरान, मौके से दो अवैध रसीदें बरामद हुईं, जिनका उपयोग चालकों से पैसे वसूलने के लिए किया जा रहा था। हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ जारी है। इस अभियान में जमुई सदर के बीडीओ अभिनव मिश्रा और टाउन थाना की पुलिस बल भी शामिल थी। वर्षों से अवैध वसूली का धंधा चल रहा था
बताया जाता है कि इस सड़क पर टेंपो स्टैंड के नाम पर वर्षों से अवैध वसूली का धंधा चल रहा था। जबकि नगर परिषद द्वारा श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम के पास हर साल विधिवत स्टैंड की बंदोबस्ती की जाती है। नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि इस सड़क पर किसी भी प्रकार की अधिकृत बंदोबस्ती नहीं की गई है। स्थानीय ई-रिक्शा और ऑटो चालकों ने आरोप लगाया है कि उनसे दिनदहाड़े जबरन पैसे वसूले जाते थे और विरोध करने पर मारपीट भी की जाती थी। चालक संघ ने इस संबंध में जिला प्रशासन और नगर परिषद को कई बार शिकायतें दी थीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी
एसडीएम सौरव कुमार ने बताया कि अवैध पार्किंग शुल्क वसूली की सूचना मिलने के बाद टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि शहर के अन्य स्थानों पर भी अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *