हाईस्कूल यूपी टॉप-10 मेधावी बनना चाहते हैं डॉक्टर,आईएएस:गोंडा के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, बोले- कड़ी मेहनत और अनुशासन से मिली सफलता




यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश के टॉप-10 में गोंडा जिले के 6 छात्रों ने जगह बनाई है। इस क्रम में रुचि दुबे ने 600 में से 582 अंक (97 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया। हरिकृष्ण ओझा इंटर कॉलेज, परसा गोंडरी की छात्रा रुचि बंजरिया गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता हरिशंकर दुबे निजी अध्यापक हैं और माता कमला देवी गृहिणी हैं। रुचि का लक्ष्य डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना है उन्होंने बताया कि वह रात 10 बजे तक पढ़ती थीं और सुबह 3-4 बजे उठकर दोबारा पढ़ाई करती थीं। जब पढ़ाई से मन ऊब जाता था तो वह थोड़ी देर टहलकर फिर पढ़ने बैठ जाती थीं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। इसी तरह विमलेंद्र तिवारी ने 581 अंक (96.83 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रदेश में छठवां स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि सामान्य दिनों में 2-3 घंटे और परीक्षा के दौरान 5-6 घंटे पढ़ाई करते थे। उनका लक्ष्य भी डॉक्टर बनना है।

महिमा चौरसिया ने 580 अंक (96.67 प्रतिशत) के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया। वहीं शुभि तिवारी ने 578 अंक (96.33 प्रतिशत) के साथ नौवां स्थान हासिल किया। दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया और डॉक्टर बनने की इच्छा जताई।
प्रखर गोस्वामी और रैना शुक्ला ने 577 अंक (96.17 प्रतिशत) के साथ संयुक्त रूप से दसवां स्थान प्राप्त किया। प्रखर ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों और परिवार को दिया, जबकि रैना शुक्ला ने प्रतिदिन 8 घंटे पढ़ाई कर यह सफलता हासिल की और आगे चलकर आईएएस बनने का लक्ष्य बताया। हाईस्कूल के जिला टॉप-10 मेधावियों की सूची:
रुचि दुबे (97.00%), विमलेंद्र तिवारी (96.83%), महिमा (96.67%), शुभि तिवारी (96.33%), प्रखर गोस्वामी (96.17%), रैना शुक्ला (96.17%), ऋषभ शुक्ला (95.83%), प्रिंसी पाठक (95.83%), विद्या शुक्ला (95.67%), मंतशा सिद्दीकी (95.67%), श्रेया पाठक (95.50%), खुशी मिश्रा (95.33%), सृष्टि श्रीवास्तव (95.33%), नंदन शुक्ला (95.33%) और अलफिशा (95.17%) शामिल हैं।
इंटरमीडिएट के जिला टॉप-10 मेधावियों की सूची:
कोमल वर्मा (92.82%), आराधना सिंह (92.60%), अभिषेक तिवारी (92.40%), आस्था सोनी (92.20%), ऋतिक शुक्ला (92.20%), अंकित यादव (91.20%), प्रियांशी यादव (91.00%), प्रिंस कुमार (91.00%), हर्षित मिश्रा (90.80%), संगीता वर्मा (90.80%), सार्थक मिश्रा (90.60%), नमन मिश्रा (90.60%), शगुन शुक्ला (90.60%), रीशू तिवारी (90.40%), सूरज मौर्या (90.40%), सना नूरी (90.20%), आकाश पांडेय (90.20%) और आफरीन अहमद (90.20%) शामिल हैं। जिले के इन मेधावी छात्रों की सफलता पर अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। सभी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *