[ad_1]
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में देवरिया जिले का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। जिले का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 66.82 दर्ज किया गया, जो प्रदेश के 75 जिलों में सबसे कम है। इस खराब प्रदर्शन के साथ देवरिया अंतिम स्थान पर रहा। आंकड़ों के अनुसार, कुल 60,049 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 55,806 छात्रों ने परीक्षा दी। इनमें से केवल 37,288 छात्र ही सफल हो सके, जबकि 33.18 प्रतिशत छात्र अनुत्तीर्ण रहे। हालांकि, जिले के कमजोर प्रदर्शन के बावजूद कुछ छात्रों ने शानदार अंक हासिल कर नाम रोशन किया। पथरदेवा के वृक्षापट्टी स्थित देवनंदन इंटर कॉलेज की छात्रा सलोनी प्रजापति ने 500 में से 468 अंक (93.60%) प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। जिला मुख्यालय के गोरखपुर रोड स्थित प्रेस्टीज इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्रा तूलिका चौरसिया 459 अंक (91.80%) के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, पथरदेवा के कुर्मी पट्टी स्थित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज की छात्रा कुमारी काजल पाल ने 458 अंक (91.60%) प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। बखरा इंटर कॉलेज के छात्र निर्भय गुप्ता ने 457 अंक (91.40%) के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। पांचवें स्थान पर महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज की छात्रा श्रुति यादव रहीं, जिन्होंने 456 अंक (91.20%) हासिल किए। रघुनाथ सिंह इंटर कॉलेज, पैना की छात्रा अनन्या सिंह ने 455 अंक (91%) प्राप्त कर छठा स्थान हासिल किया। शहर के जूनियर इंटर कॉलेज की छात्रा आराधना चौरसिया 451 अंक (90.20%) के साथ सातवें स्थान पर रहीं। सलेमपुर के बापू इंटर कॉलेज की छात्रा अर्शिया खातून ने 449 अंक (89.80%) प्राप्त कर आठवां स्थान पाया। नौवें स्थान पर मॉडर्न सिटी मोंटेसरी इंटरमीडिएट कॉलेज, साकेत नगर की छात्रा शिवांगी वर्मा और महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज की छात्रा सलोनी राव 447 अंक (89.40%) के साथ संयुक्त रूप से रहीं। देवनंदन इंटर कॉलेज की छात्रा शालू यादव ने 446 अंक (89.20%) प्राप्त कर दसवां स्थान हासिल किया। जिले के खराब प्रदर्शन को लेकर शिक्षा विभाग और अभिभावकों में चिंता का माहौल है, हालांकि टॉपर्स की सफलता ने उम्मीद की किरण भी जगाई है। देखें टॉपर्स की फोटो…
[ad_2]
Source link