[ad_1]
अभिजीत सिंह | गोरखपुर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गोरखपुर में रोड चौड़ीकरण और बिजली लाइन शिफ्टिंग के काम के चलते शुक्रवार को शहर के कई प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कटौती जरूरी तकनीकी कार्यों को पूरा करने के लिए की जा रही है।
बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय से पहले जरूरी काम निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। विभाग का कहना है कि इन कार्यों के पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति व्यवस्था और अधिक बेहतर और सुरक्षित होगी।
विद्युत उपकेंद्र बड़हलगंज, बक्शीपुर के 11 KV बक्शीपुर, दीवान बाजार, कोतवाली तथा लालडिग्गी के 11 KV हिंदी बाजार और बसंतपुर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान बाजार और रिहायशी इलाकों में दैनिक कामकाज प्रभावित हो सकता है।
विद्युत उपकेंद्र सूरजकुंड और दुर्गाबाड़ी से जुड़े क्षेत्रों में दोपहर 01:00 बजे से 04:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत उपकेंद्र विकास नगर के 11 KV हेचरी फीडर से जुड़े इलाकों में दोपहर 12:00 बजे से 01:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
[ad_2]
Source link