'महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी गुमराह कर रही है':कांग्रेस नेता बोले- चुनावी फायदे के लिए मुद्दों को तोड़ा-मरोड़ रहे, जानबूझकर भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है




महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासी बयानबाजी अब तेज होती जा रही है। गुरुवार शाम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर आमजन को गुमराह करने का आरोप लगाया। नेताओं का कहना था कि भाजपा महिला सशक्तिकरण के मुद्दे को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत अलग है। पूर्व विधायक बोलीं- महिलाओं के अधिकारों में हो रही देरी प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक पूनम गोयल ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। उनके मुताबिक भाजपा ने महिलाओं के हितों की आड़ में राजनीति की है और उन्हें वास्तविक अधिकार देने में लगातार देरी की गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इस दिशा में मजबूती से काम करती रहेगी। बलराम यादव ने उठाए मंशा पर सवाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि पार्टी जानबूझकर भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन (डिलिमिटेशन) की योजना बनाई जा रही है, जिससे राजनीतिक समीकरण प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ बताते हुए कहा कि कांग्रेस इसका विरोध करेगी और जनता तक सही जानकारी पहुंचाने का काम करेगी। ‘चुनावी फायदे के लिए मुद्दों को किया जा रहा तोड़-मरोड़’ तिजारा विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी इमरान खान ने भी भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावी लाभ के लिए मुद्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश करती है। उनके अनुसार कांग्रेस हमेशा जनहित के मुद्दों पर ईमानदारी से काम करती आई है और जनता को सच्चाई से अवगत कराना ही पार्टी की प्राथमिकता है। ‘महिला आरक्षण पर कांग्रेस का सकारात्मक रुख’ प्रेस वार्ता में मौजूद कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में कहा कि महिला आरक्षण को लेकर पार्टी का रुख हमेशा सकारात्मक रहा है। उन्होंने दोहराया कि महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व दिलाना कांग्रेस की प्राथमिकता है और इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान जिला सहप्रभारी पुष्पेंद्र धाबाई, प्रधान विनोद कुमारी सांगवान, अलवर जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत, नेता प्रतिपक्ष विक्की चौधरी, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पवन खटाना, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल और कांग्रेस नेता संदीप अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *