इंस्टाग्राम पर प्यार के बाद सूरत में शादी:मोतिहारी में लव मैरिज के बाद ससुराल में हंगामा; दरवाजे पर बैठी दुल्हन




मोतिहारी के पताही थाना क्षेत्र के गोनाही गांव में प्रेम विवाह से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसने इलाके में चर्चा और तनाव दोनों है। बताया जा रहा है कि शिवहर की एक युवती अपने ससुराल पहुंची, जहां उसे घर में प्रवेश देने से साफ इनकार कर दिया गया। इसके बाद युवती ने घर के बाहर विरोध जताया, जो धीरे-धीरे हंगामे में बदल गया। स्थिति को देखते हुए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। 2 साल पहले सोशल साइट पर शुरू हुई थी बातचीत जानकारी के अनुसार, युवती और गोनाही गांव निवासी लड्डू कुमार के बीच करीब दो वर्ष पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत शुरू हुई थी। यह संपर्क समय के साथ प्रेम संबंध में बदल गया। दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही और वे कई बार एक-दूसरे से मिले भी। पांच दिन पहले शिव मंदिर में विधि-विधान से विवाह युवती का दावा है कि पांच दिन पहले दोनों ने गुजरात के सूरत स्थित एक शिव मंदिर में विधि-विधान से विवाह किया। विवाह के बाद युवक ने उसे यह कहकर घर भेज दिया कि वह जल्द ही खुद भी पहुंचेगा। आहत युवती ने घर के बाहर शुरू दिया विरोध प्रदर्शन इसी भरोसे के साथ युवती टेंपो से गोनाही गांव पहुंची, लेकिन वहां पहुंचते ही युवक के परिजनों ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया और घर में रखने से मना कर दिया। इससे आहत युवती ने घर के बाहर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। मामले को लेकर ग्रामीणों के बीच अलग-अलग राय देखने को मिली—कुछ लोग युवती के समर्थन में खड़े दिखे, तो कुछ ने युवक के परिवार का पक्ष लेते हुए विवाह की वैधता पर सवाल उठाए। स्थिति को गंभीर होता देख स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने हस्तक्षेप किया। दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने और सामाजिक स्तर पर समाधान निकालने की कोशिश जारी है। थानाध्यक्ष बोले-आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी वहीं, पताही थाना पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष बबन कुमार के अनुसार, आवेदन मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी थी और विवाद के शांतिपूर्ण समाधान के प्रयास किए जा रहे थे। फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *