सीकर में कल 4 घंटे बिजली कटौती होगी:नेहरू पार्क GSS पर मेंटिनेंस का काम होगा, जानें कौनसे इलाके होंगे प्रभावित




सीकर में बिजली विभाग मेंटिनेंस में जुटा हुआ है। 33/11 केवी नेहरू पार्क जीएसएस पर आवश्यक रखरखाव के कारण इससे संचालित 11 केवी सालासर रोड, महादेव कॉलोनी, विधायक आवास, नानी बीहड़, जनाना अस्पताल, मोचीवाड़ा रोड फीडर से निकलने वाले आसपास क्षेत्रों की बिजली सप्लाई सुबह 7:30 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक बंद रहेगी। अजमेर डिस्कॉम के सीकर सिटी‌ के एईएन महेंद्र कुमार माहिचा ने बताया- सालासर बस स्टैंड, सालासर रोड, नेहरू पार्क, जनाना अस्पताल, मोचीवाड़ा रोड, पालवास रोड, बाइपास रोड, दयालदास आश्रम आदि क्षेत्रों की बिजली सप्लाई सुबह 4 घंटे बंद रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *