फरीदकोट में स्पीकर ने की विकास कार्यों की समीक्षा:DC-अफसरों से ली प्रगति रिपोर्ट; संधवां बोले-महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों को तय समय में करें पूरा




फरीदकोट के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में वीरवार शाम पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा कोटकपूरा शहर और हलके में चल रहे विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की गई। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों के तहत चल रहे प्रोजेक्टों की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्पीकर संधवां ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की पहली प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को जल्द से जल्द बेहतर सुविधाएं मिल सकें। बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर करें फोकस स्पीकर ने कहा कि शहर और गांवों में सड़कों, पानी की सप्लाई, सीवरेज और अन्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए चल रहे प्रोजेक्टों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। स्पीकर संधवां ने बताया कि कोटकपूरा में तहसील कॉम्प्लेक्स, नए बस स्टैंड और नगर कौंसिल की इमारत के निर्माण के लिए पंजाब मंडी बोर्ड से जमीन प्राप्त करने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। डीसी ने अफसरों को दिए निर्देश डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर ने स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को आश्वासन दिया कि जल्द ही इन विकास कार्यों की शुरुआत कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि कोटकपूरा हलके सहित जिले में समग्र विकास कार्यों में तेजी लाई जाए और उन्हें समय पर पूरा किया जाए। इस मौके पर चेयरमैन मार्केट कमेटी कोटकपूरा गुरमीत सिंह आरेवाला, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) संदीप मल्होत्रा, साधू राम कुसला ओएसडी टू स्पीकर, डॉ. विश्वदीप गोयल एसएमओ, जिला शिक्षा अधिकारी अंजना कौंसल, पीआरओ मनप्रीत सिंह मनी ढालीवाल, गैरी वड़िंग, गुरजीत सिंह डीएफएससी, एक्सियन नवीन कुमार, बीडीपीओ फरीदकोट नत्था सिंह, बीडीपीओ कोटकपूरा विकास कुमार, सिमरनजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *