बांसवाड़ा में गुरुवार को एक कॉलेज छात्रा द्वारा आधार कार्ड में नाम सुधार नहीं होने से परेशान होकर जहर पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए। जहां से गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एडमिशन में आ रही थी परेशानी जानकारी के अनुसार छात्रा लंबे समय से अपने आधार कार्ड में नाम परिवर्तन करवाने के लिए परेशान थी। आधार में त्रुटि के कारण उसे कॉलेज में एडमिशन लेने में लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार ई-मित्र के चक्कर लगाने के बाद भी नहीं हुआ सुधार परिजनों ने बताया कि छात्रा ने नाम सुधार करवाने के लिए कई बार ई-मित्र केंद्र के चक्कर लगाए, लेकिन बार-बार प्रयास के बावजूद आधार कार्ड में नाम अपडेट नहीं हो पाया। इसी बात से परेशान होकर गुरुवार को गुस्से में आकर उसने घर में रखी जहरीली दवा पी ली।
Source link